CLASS 09 TH TEST SOLUTION
01/11/2023
1).
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
(क) 7 वाँ (ख) 9 वाँ
(ग) 5 वाँ (घ) 8 वाँ
2).
भारत के अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार में लगभग कितने डिग्री
‘का अंतर है ?
(क) 45° (ख) 40°
(ग) 30° (घ) 35°
3).
भारत की मानक मध्याह्न रेखा का मान है
(क) 83930′ (ख) 81°53′
(ग) 82°30′ (घ) 80°30′
4).
भारत एवं चीन के बीच की
सीमा रेखा का नाम है
(क) रेडक्लिफ लाइन (ख) मैकमोहन लाइन
(ग) ग्रीनवीच लाइन (घ) इनमें से कोई नहीं
5). भारत का सबसे प्राचीन भूखण्ड है
(क) प्रायद्वीपीय पठार (ख) विशाल मैदान
(ग) उत्तर का पर्वतीय भाग
(घ) तटीय भाग
6). सैडल चोटी की ऊँचाई है-
(क) 515 मी० (ख) 460 मी०
(ग) 642 मी० (घ) 730 मी०
7). हिमालय के निर्माण में कौन-सा सिद्धांत सर्वमान्य है
?
(क) महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत
(ख) भूमंडलीय गतिशीलता सिद्धांत
(ग) प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत
(घ) इनमें से कोई नहीं
8). बिहार के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर हिमालय की कौन-सी
श्रेणी है?
(क) महान हिमालय
(ख) शिवालिक
(ग) मध्य हिमालय
(घ) पूर्वी हिमालय
9). रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
1. भारत का क्षेत्रफल ………………… वर्ग कि०मी० है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का ………………….. % है।
2. भारत का मुख्य भू-भाग …………………… उत्तर से …………….. उत्तर – अक्षांश तथा ……………. पूर्व देशांतर से ……. .. पूर्व
देशांतर तक है।
3. भारत में कुल ….. …. राज्य एवं ………. केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
4. श्रीलंका भारत से ……….. एवं ……. द्वारा अलग हुआ है।
5. कोसी नदी को बिहार का ……….. कहते हैं जो हिमालय के ।
……………..: पर्वत से निकलती है।
उत्तर-
1. 23.8 लाख,
2.4 2. 894′, 37°6′, 68°7′, 97225′
3. 28.7,
4. मन्नार की खाड़ी, पाक जल संधि
5. शोक, कैलाश।
10). बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में स्थित भारत के द्वीप समूहों के नाम लिखें।
उत्तर-
बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह है–अंडमान और निकोबार द्वीप समूह । अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं-लक्षद्वीप तथा मालदीव द्वीप समूह ।
जलसंधि जल का वह संकीर्ण हिस्सा है जो दो सागरों को विभाजित करता है। जैसे पाक जलसंधि द्वारा भारत और श्रीलंका अलग होता है।
भास्त के राज्यों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली तथा असम है जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं।
(i) रूस – 170 लाख वर्ग किमी० ।
(ii) कनाडा – 99.7 लाख वर्ग किमी० ।
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका – 98 लाख वर्ग किमी० ।
(iv) चीन – 95.9 लाख वर्ग किमी०
(v) ब्राजील – 85.4 लाख वर्ग किमी० ।
(vi) आस्ट्रेलिया – 76.8 लाख वर्ग किमी० ।
पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट में निम्नलिखित अंतर है|
उत्तर-
खादर : गंगा के मैदान में जहाँ नदियाँ नये कछारी भाग में जो निचले मैदान में है और जहाँ बाढ़ की जल प्रतिवर्ष पहुँचकर नयी मिट्टी की परत जमा कर देता है उसे ‘खादर’ कहते हैं।
बांगर : जहाँ नदियों द्वारा पुरानी मिट्टी के ऊँचे मैंदान बन गए हैं वहाँ नदियों के बाढ़ का जल नहीं पहुँच पाता है, उसे ‘बांगर’ कहते हैं।
16). मध्यं गंगा के मैदान की चार विशेषताएँ बताएँ।
उत्तर-
मध्य गंगा के मैदान की विशेषताएँ
- यह मैदान 1400 किलोमीटर लम्बा है।
- इस मैदान की ढाल सामान्यतः उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर है।
- इसका विस्तार उत्तर भारत के राज्यों यथा-बिहार, उत्तर प्रदेश, तथा पश्चिम बंगाल तक है। .
- इसका निर्माण जलोढ़ मिट्टी से हुआ है।
17). पश्चिमी घाट पर्वत का दूसरा नाम क्या है ?
उत्तर-इसे सहयाद्रि की पहाड़ियाँ भी कहते हैं।
तटीय मैदान में स्थित झील हैं(i) चिल्का , (ii) पुलीकट, (iii) वेम्बानद।
पूर्वी, तटीय मैदान, पश्चिमी तटीय मैदान की अपेक्षाकृत अधिक चौड़ाई है। इसकी चौड़ाई 160 से 350 कि०मी० तक है।.
गाडविन आस्टीन तथा गौरीनन्दा पर्वत के नाम से जाना जाता है।
से करें।
उत्तर-
प्रायद्वीपीय पठार की आकृति त्रिभुजकार है तथा प्राचीन गोंडावाना भूमि का अंश है। इसकी औसत ऊँचाई 600 से 900 मीटर है। इस पठारी भाग के दो प्रमुख भाग हैं- (क) मध्य उच्च भूमि तथा (ख) दक्कन का पठार।
(क) मध्य उच्च भूमि-मध्य उच्च भूमि का अधिकतर भाग मालवा का पठार कहलाता है। यह पठारी भाग पूरब में महादेव श्रृंखला तथा उत्तर-पश्चिम में अरावली और मध्य में विंध्य श्रृंखला से घिरा हुआ है। इसके पश्चिम में राजस्थान का मरूस्थल है। यहाँ बहने वाली नदियों में चंबल, सिंध, बेतवा तथा केन हैं। यह भाग पश्चिम में चौड़ा और पूरब में संकीर्ण है । इसका पूर्वी विस्तार बुन्देलखंड तथा बघेलखंड के नाम से जाना जाता है। इससे दूर पूर्व के विस्तार को मुख्यतः दामोदर और स्वर्णरेखा नदियों द्वारा अपवाहित, छोटा नागपुर का पठार कहा जाता है।
(ख) दक्कन का पठार – छोटानागपुर के पठार का विस्तार गया जिला के दक्षिणी सीमा तक है। इसी भाग में दामोदर, सोन तथा स्वर्णरेखा नदियाँ बहती हैं । इस पठारी भाग का मध्यवर्तीय भाग 1100 मीटर ऊँचा है जो ‘पातक्षेत्र’ कहलाता है। इसके पूरब में राँची का पठार है। इसमें हजारीबाग का पठार है जिसकी ऊँचाई 300 मीटर है। यहाँ पारसानाथ की पहाड़ी 1365 मीटर ऊँची है।
सतपुरा पर्वत के दक्षिण में तापी की घाटी है, इसमें नर्मदा और तापी ‘नदियाँ बहती हैं। अरावली की पहाड़ियाँ दक्षिण-पश्चिम में गुजरात से लेकर उत्तर-पूर्व में दिल्ली तक फैली हैं। अरावली की औसत ऊँचाई 300 से 920 मीटर तक है । लेकिन इसकी प्रसिद्ध चोटी माउन्ट आबू की गुरुशिखर 1722 मीटर ऊंची है।
22). भारत के अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार का इसके समय पर क्या प्रभाव पड़ता है ? स्पष्ट करें।
उत्तर-
भारत के अक्षांशीय विस्तार से समय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है । इसके विस्तार से सर्दी गर्मी का प्रभाव पड़ता है। समय पर प्रभाव देशान्तरीय विस्तार के कारण होता है। भारत में अरुणाचल प्रदेश और कच्छ के बीच स्थानीय समय में 2 घंटों का अन्तर है। इन दोनों में 30° देशान्तरीय बिस्तार है। भारत की मानक देशान्तर रेखा 82°30′ पूवी देशान्तर है, जो इलाहाबाद के नैनी से होकर गुजरती
पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशान्तर घूम जाती है । अतः 1° देशान्तर पार करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशानतर का अंतर है। अतः 30°x 4 मिनट = 120 मिनट अर्थात् 2 घंटे हुए। यानी दोनों स्थानों के समय में दो घंटों का अंतर है।
यह अंतर स्थानीय समय का है । पर पूरे देश में एक समय निर्धारित रहता है। भारत में मानक समय है 829-30′ अर्थात् नैनी का समय । यहाँ जब सूर्य ठीक सिर पर आता है तो दिन का 12 बजता है और वही समय पूरे देश में लागू होता है, ताकि समय की एकरूपता बनी रहे ।
23). उत्तर के विशाल मैदान की विशेषताओं को लिखें।
उत्तर-उत्तर के विशाल मैदान की विशेषताएँ इस प्रकार हैं :
यह मैदान हिमालय पहाड़ के दक्षिण और दक्षिणी पठार के उत्तर तीन प्रमुख नदी प्रणालियों-गंगा, सिन्धु, ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों से बना है इसे सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान कहते हैं । इस मैदान का निर्माण जलोढ़ मिट्टी से हुआ है। . यह मैदान भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे अधिक उपजाऊ और घनी जनसंख्या वाला मैदान है। . यह मैदान 7 लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला है। पश्चिम से पूर्व इसकी लम्बाई लगभग 2400 कि०मी० है और 150 से 500 कि०मी० चौड़ा है। यह मैदान समुद्रतल से 240 मीटर से अधि क ऊँचा नहीं है।