CLASS 8 GEOGRAPHY TEST SOLUTION

 




CLASS 8 GEOGRAPHY TEST SOLUTION

02/11/2023


बहुवैकल्पिक प्रश्न-

1). इनमें से कौन एक प्राकृतिक संसाधन है ?
(क) पंचायत भवन
(ख) विद्यालय
(ग) भूमि
(घ) हवाई अड्डा
उत्तर-
(ग) भूमि


2). इनमें कौन प्राकृतिक संसाधन नहीं है ?
(क) सूर्य
(ख) मिट्टी
(ग) जल
(घ) हवाई जहाज़
उत्तर-
(घ) हवाई जहाज़

3). केरल में पाया जाने वाला थोरियम किस प्रकार के संसाधन का उदाहरण है ?
(क) निजी
(ख) नवीकरणीय
(ग) संभाव्य
(घ) अनवीकरणीय
उत्तर-
(ग) संभाव्य


4). संसाधन निर्माण के लिए क्या आवश्यक है ?
(क) तकनीक
(ख) आवश्यकता
(ग) ज्ञान
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर-
(ग) ज्ञान

5). पृथ्वी का कितना प्रतिशत हिस्सा भूमि के अंतर्गत है ?
(क) 71
(ख) 29
(ग) 41
(घ) 26
उत्तर-
(क) 71

6). विश्व में सघन जनसंख्या कहाँ मिलती है ?
(क) पहाड़ों पर
(ख) पठारों पर
(ग) मैदानों में
(घ) मरूस्थल में
उत्तर-
(ग) मैदानों में

7). भारत में भूमि उपयोग संबंधी आँकड़े कौन रखता है ?
(क) भूगर्भ विज्ञान विभाग
(ख) भू-राजस्व विभाग
(ग) गृह विभाग
(घ) भूमि सुधार विभाग
उत्तर-
(ख) भू-राजस्व विभाग


8). भूमि उपयोग के कुल कितने प्रमुख वर्ग हैं ?
(क) 9
(ख) 7
(ग) 5
(घ) 3
उत्तर-
(ग) 5

9). मृदा में कुल कितने स्तर पाये जाते हैं ?
(क) 2
(ख) 3
(ग) 4
(घ) 7
उत्तर-
(ग) 4


10). समोच्चरेखी खेती करना किसका उपाय है ?
(क) जल प्रदूषण को रोकने का
(ख) मृदा अपरदन को रोकने का
(ग) जल संकट को दूर करने का
(घ) भूमि की उर्वरता घटाने का
उत्तर-
(ख) मृदा अपरदन को रोकने का


11). रासायनिक दृष्टि से जल किसका संयोजन है ?
(क) हाइड्रोजन एवं नाइट्रोजन का
(ख) ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन का
(ग) हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन का
(घ) ऑक्सीजन एवं कार्बन का
उत्तर-
(ग) हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन का


12). इनमें कौन एक महासागर नहीं है ?
(क) अंटार्कटिक
(ख) आर्कटिक ।
(ग) हिन्द
(घ) प्रशांत
उत्तर-
(क) अंटार्कटिक

13). खाली स्थान को उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।

  1. मृदा में जीवों के सड़े-गले अवशेषों को …………. कहा जाता है।
  2. दक्कन क्षेत्र में …….. मृदा पाई जाती है ।
  3. लैटेराइट मृदा का निर्माण … … प्रक्रिया से होता है।
  4. भूमि एक ………… संसाधन है।
  5. महासागरों में जल का ……… प्रतिशत भाग पाया जाता है।
  6. संसाधन के लिए मूल्य की अभिव्यक्ति ………… प्रकार से की जाती हैं।
  7. ………….. संसाधन क्षेत्र के विकास के लिए आधार का काम करते हैं।
  8. राजस्थान में पाया जाने वाला ताँबा ………….. संसाधन का उदाहरण है।

उत्तर-

  1. ह्यूमस
  2. काली
  3. निक्षालन
  4. प्राकृतिक,
  5. 97.3%
  6. विविध
  7. मानव
  8. वास्तविक

 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें (अधिकतम 50 शब्दों में)

14). संसाधन की परिभाषा दें।
उत्तर-
मानवीय आवश्यकताओं को पूरा करने वाले सभी जीव-जंतु, वस्तुएँ एवं पदार्थ संसाधन कहलाते हैं।

15). प्राकृतिक संसाधन का संरक्षण क्यों ज़रूरी है ?

उत्तर-
प्राकृतिक संसाधन का संरक्षण जरूरी है। क्योंकि आवश्यकता एवं माँग के अनुसार इन संसाधनों को मानव अपने तकनीक एवं कौशल से उपयोग में लाता है।
16). नवीकरणीय संसाधन किसे कहा जाता है ? उदाहरण के साथ लिखें।
उत्तर-
नवीकरणीय संसाधन वैसे प्राकृतिक संसाधनों को कहा जाता है जिनकी पुनः पूर्ति प्राकृतिक रूप से होती रहती है । जैसे—सूर्य की किरणें एवं पवन ।
17). प्राकृतिक संसाधनों के वितरण में असमानता के कारणों को लिखें।
उत्तर-
जल एवं वन जैसे संसाधन जिनके भंडार या पुनः पूर्ति में मानवीय हस्तक्षेप के कारण रूकावटें आती हैं। यदि इन संसाधनों के प्रति मानव का हस्तक्षेप कम हो जाए तो वे स्वयं ही पुनः पूर्ति में लग जाएँगे।
18). भूमि उपयोग से क्या समझते हैं ?
उत्तर-
भूमि का उपयोग हम भिन्न-भिन्न कामों में करते हैं । भूमि पर ही कृषि कार्य होता है तथा इसी पर पेड़-पौधे, उगते हैं तथा मकान, गाँव, शहर, तालाब, नहर, कुंआ, चापाकल, सड़कमार्ग, रेलमार्ग, पाइपलाइन मार्ग, कारखाना, विभिन्न खेलों में मैदान एवं स्टेडियम इत्यादि बने होते हैं।
19). मृदा निर्माण में सहायक कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
किसी स्थान के मृदा के निर्माण में वहाँ उपस्थित मौलिक चट्टान, क्षेत्र की जलवायु, वनस्पति, सूक्ष्म जीवाणु, क्षेत्र की ऊँचाई, ढाल तथा समय का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है।
20). भूमि उपयोग को प्रभावित करने वाले कारकों के नाम लिखिए।

उत्तर-
भूमि का उपयोग दो प्रमुख कारकों द्वारा प्रभावित होता है

  1. प्राकृतिक कारक
  2. मानवीय कारक ।

1. प्राकृतिक कारक-स्थल रूप में भिन्नता, मृदा की विशेषता, खनिजों की उपस्थिति, जलवायु एवं जल संबंधी विशेषताएँ इत्यादि जैसे प्राकृतिक कारक भूमि के उपयोग में परिवर्तन ला देते हैं।

2. मानवीय कारक-तकनीकी ज्ञान में वृद्धि, जनसंख्या वृद्धि, श्रमिकों की उपलब्धता तथा मानवीय आवश्यकताओं में अंतर इत्यादि जैसे कारक भूमि के उपयोग में अंतर ला देते हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें (अधिकतम 200 शब्दों में)

21). भूमि उपयोग क्या है ? भूमि उपयोग के विभिन्न वर्गों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
उत्तर-
भूमि उपयोग का अर्थ कुल उपलब्ध भूमि का विविध कार्यों में होनेवाले उपयोग के आँकड़ों से है । इससे संबंधित आँकड़े हमेशा बदलते रहते हैं। मतलब यह कि विभिन्न देशों के मध्य इसका प्रारूप एक जैसा नहीं मिलता है। कहीं वन क्षेत्र अधिक मिलता है, तो कहीं शुद्ध बोई गई भूमि का क्षेत्र, तो कहीं बंजर भूमि का क्षेत्र अधिक मिलता है भारत में भूमि उपयोग प्रारूप संबंधी आँकड़े या रिकार्ड भू-राजस्व विभाग रखता है ।

भूमि उपयोग वर्ग-भूमि उपयोग के वर्ग निश्चित हैं। ये वर्ग हैं

1. वन क्षेत्र की भूमि

2. कृषि कार्य के लिए अनुपलब्ध भूमि

  • बंजर एवं व्यर्थ भूमि
  • सड़क, मकान, उद्योगों में लगी भूमि

3. परती भूमि

  • चालू परती भूमि (जिस भूमि पर एक वर्ष या उससे कम समय से कृषि नहीं की गई हो)
  • अन्य परती भूमि (जिस भूमि पर एक वर्ष से अधिक तथा पाँच वर्ष से कम समय से कृषि नहीं की गई हो ।)

4. अन्य कृषि अयोग्य भूमि

  • स्थायी चारागाह की भूमि
  • कृषि योग्य बंजर भूमि (जिस भूमि पर पाँच वर्ष से अधिक समय से खेती नहीं की गई हो ।)

5. शुद्ध बोई गई भूमि

22). प्राकृतिक संसाधन का वर्गीकरण उपयुक्त उदाहरण के साथ प्रस्तुत करें।

उत्तर-
विकास एवं उपयोग की दृष्टि से प्राकृतिक संसाधन को दो भागों में बाँटा गया है।

  1. वास्तविक संसाधन-पश्चिम एशिया का पेट्रोलियम, आस्ट्रेलिया का सोना, झारखंड का अभ्रक, मध्य प्रदेश का मैंगनीज एवं राजस्थान का ताँबा
  2. संभाव्य संसाधन केरल में मिलने वाला थोरियम, लद्दाख में पाया जाने वाला यूरेनियम ।

उत्पत्ति के आधार पर प्राकृतिक संसाधन को दो भागों में बाँटा गया

  1. जैव संसाधन-पेड़-पौधे, वन, जीव-जंतु ।
  2. अजैव संसाधन खनिज, चट्टान, मिट्टी, भूमि, खेत, तालाब, नदी, झील।

उपलब्धता के आधार पर प्राकृतिक संसाधन को दो भागों में बाँटा गया है

  1. नवीकरणीय संसाधन – सूर्य की किरणे एवं पवन ।
  2. अनवीकरणीय संसाधन – लोहा, कोयला, पेट्रोलियम, अभ्रक ।

वितरण के आधार पर प्राकृतिक संसाधन को चार भागों में बाँटा गया

  1. सर्वत्र उपलब्ध संसाधन मिट्टी, पवन।
  2.  स्थानिक संसाधन कोडरमा में पाया जाने वाला अभ्रक, जादूगोड़ा में मिलने वाला यूरेनियम, छोटानागपुर क्षेत्र में पाया जाने वाला कोयला ।

स्वामित्व के आधार पर प्राकृतिक संसाधन को तीन भागों में बाँटा – गया है

  1. निजी संसाधन-भूमि, तालाब ।
  2. राष्ट्रीय संसाधन-समुद्र तट से दूर 19.2 किलोमीटर क्षेत्र के अन्दर पाये जाने वाले संसाधन।
  3. अन्तर्राष्ट्रीय संसाधन खुला महासागर का क्षेत्र ।
23). “संसाधन बनाये जाते हैं।” उपर्युक्त उदाहरणों के साथ स्पष्ट करें।
उत्तर-
“संसाधन बनाये जाते हैं।” जैसे
नदी या मरुस्थल में पड़े बालू का वहाँ कोई उपयोग नहीं होता । परन्तु जब वहाँ से उठाकर बालू को निर्माण कार्य हेतु गाँव या शहर में लाया जाता है तब इसका उपयोग और मूल्य दोनों बदल जाते हैं। अत: यह कह सकते हैं कि संसाधन होते नहीं, बनाये जाते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.