CLASS 09TH TEST SOLUTION GEOGRAPHY
02/11/2023
बहुविकल्पीय प्रश्न :
1). निम्नलिखित में से किससे लोकतंत्र के विस्तार में मदद नहीं मिलती
(क) आपसी मतभेद
(ख) देश की आंतरिक कलह
(ग) विदेशी शासन द्वारा आक्रमण
(घ) आर्थिक नीति
उत्तर-
(ग) विदेशी शासन द्वारा आक्रमण
2). चिली में जनतंत्र की बहाली कब हुई ?
(क) 2001 ई. में
(ख) 2004 ई. में
(ग) 2005 ई० में
(घ) 2006 ई० में
उत्तर-
(ख) 2004 ई. में
3). मिशेल वेशले किस देश की महिला राष्ट्रपति हैं ?
(क) भारत की
(ख) चिली की
(ग) पोलैंड की
(घ) चीन की
उत्तर-
(ख) चिली की
4). ‘मेरे देश के मेहनतकश मजदूरों’-इनमें से किनका नारा था ?
(क) मिशेल वैशले का
(ख) सल्वाडोर अपोंदे का
(ग) जनरलं अगस्तोका
(घ) पिनोशे का
उत्तर-
(ख) सल्वाडोर अपोंदे का
5). चिली में सैनिक तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति कौन बने ?
(क) जनरल आगस्तो पिनोशे
(ख) अलबर्टो वेशले
(ग) मिशेल वैशले
(घ) आयेंदे
उत्तर-
(क) जनरल आगस्तो पिनोशे
6). 20वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में पोलैण्ड पर किस पार्टी का शासन था?
(क) पिपुल्स पार्टी
(ख) पोलिश यूनाइटेड वर्क्स
(ग) ग्डांस्क संधि
(घ) सोलिडेरिटी पार्टी
उत्तर-
(ख) पोलिश यूनाइटेड वर्क्स
7). सन् 1980 ई० में पोलैंड में मजदूरों के हड़ताल के नेता कौन थे ?
(क) जारूजेल्स्की
(ख) लेक वालेशा
(ग) फ्रांसिस जॉन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(ख) लेक वालेशा
8). किस प्रकार के शासन प्रणाली में सरकार के अधिकारी अपने हित में शासन करते हैं ?
(क) लोकतंत्र में
(ख) गैर-लोकतांत्रिक
(ग) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(ख) गैर-लोकतांत्रिक
9). पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने किस वर्ष सैनिक तख्त पलट की अगुवाई की?
(क) 1990 ई. में
(ख) 1999 ई. में
(ग) 2000 ई. में
(घ) 2002 ई. में
उत्तर-
(ख) 1999 ई. में
10). किस वर्ष परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान का संविधान बदल डाला?
(क) 1999 ई. में
(ख) 2000 ई. में .
(ग) 2001 ई. में.
(घ) 2002 ई. में
उत्तर-
(घ) 2002 ई. में
11). चीन की संसद के लिए कितने वर्षों बाद नियमित रूप से चुनाव होती है ?
(क) 5 वर्ष
(ख) 6 वर्ष
(ग) 8 वर्ष
(घ) 10 वर्ष
उत्तर-
(क) 5 वर्ष
12). चीन में चुनाव लड़ने से पहले किससे मंजूरी लेनी पड़ती है ?
(क) सरकार से.
(ख) संयुक्त राष्ट्र संघ से
(ग) चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से
(घ) किसी से भी नहीं
उत्तर-
(ग) चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से
13). “लोकतंत्र ऐसा शासन है जिसमें लोगों का, लोगों के लिए और लोगों द्वारा शासन किया जाता है-” निम्नलिखित में से किसका कथन
(क) जॉर्ज वाशिंगटन का
(ख) महात्मा गाँधी का
(ग) रूजवेल्ट का
(घ) अब्राहम लिंकन का
उत्तर-
(क) जॉर्ज वाशिंगटन का
14). किस शासन व्यवस्था में राज परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति शासक बन जाता है ?
(क) लोकतंत्र में
(ख) सैनिक शासन में
(ग) राजशाही में
(घ) गणतात्रिक शासन में
उत्तर-
(ग) राजशाही में
15). रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
प्रश्न 1.
……………… नामक व्यक्ति ने चिली में सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।
उत्तर-
आयेंदे
प्रश्न 2.
चिली के पूर्व वायुसेना प्रमुख …………….. की हत्या 1975 ई. में कर दी गई।
उत्तर-
अलबर्टी वेशले
प्रश्न 3.
लेनिन जहाज कारखाना, पोलैंड के शहर ………………… में स्थित था।
उत्तर-
ग्डांस्क
प्रश्न 4.
लेनिन जहाज कारखाने के मजदूरों ने हड़ताल कर दी थी उसका कारण था एक क्रेन चालक ………………. को गलत ढंग से नौकरी से – निकाला जाना।
उत्तर-
महिला
प्रश्न 5.
लेनिन जहाज कारखाना के मजदूरों ने सरकार से एक समझौता किया वह समझौता ……………….कहलायी।
उत्तर-
ग्डांस्क सन्धि
प्रश्न 6.
लेनिन जहाज कारखाना के मजदूर संगठन का नाम …………….. रखा गया।
उत्तर-
सोलिडेरिटी.
उत्तर-
राष्ट्रपति आयेंदे ने अनेक सुधारवादी कार्यक्रम चलाये । उसने मजदूरों की दशा में सुधार, शिक्षा-प्रणाली में सुधार के अनेक प्रयास किये । बच्चों के लिए निःशुल्क दूध बाँटना, भूमिहीन किसानों को जमीन बाँटना आदि । उस समय चिली की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी । अतः आयेंदे ने मजदूरों के अधिक से अधिक कल्याण की बात सोचते थे तथा कानून बनाए । उनके इस सुधार कार्यक्रम से अमीर लोग राष्ट्रपति आयेंदे से नाखुश थे।
17). 1980 ई० में पोलैंड में कौन शासन करता था ?
उत्तर-
1980 ई० में पोलैंड में साम्यवादी दल का शासन था। इस दल का नाम था पोलिश यूनाइटेड वर्क्स पार्टी । यह एक दलीय व्यवस्था थी। सभी शासकीय ताकत इसी दल के हाथों में थी। सरकार का पूरी अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण था । अन्य साम्यवादी देशों की तरह पोलैंड में किसी अन्य राजनीतिक दल को राजनीति में भाग लेने का अधिकार नहीं था।
18). उन देशों का नाम लिखें जहाँ वर्तमान में साम्यवादी शासन है।
उत्तर-
वर्तमान समय में म्यांमार, भूटान, चीन, अफगानिस्तान, यमन, लीबिया, सउदी अरब तथा अंगोला जैसे देश में साम्यवादी शासन है।
19). लोकतंत्र क्या है?
उत्तर-
एक ऐसी शासन-व्यवस्था जो लोगों द्वारा चुनी जाती है और लोगों के हित में शासन करती है। लोकतंत्र कहलाती है। इसमें समानता, स्वतंत्रता जैसे लोकतांत्रिक सिद्धान्तों पर विशेष बल दिया जाता है। वर्तमान समय में यह शासन व्यवस्था सबसे लोकप्रिय है।
20). लोकतंत्र की एक प्रसिद्ध परिभाषा दें।
उत्तर-
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने लोकतंत्र की जो व्याख्या दी वह सबसे प्रसिद्ध परिभाषा सिद्ध हुई । उनके अनुसार ‘लोकतंत्र ऐसा शासन है जिसमें लोगों का, लोगों के लिए और लोगों द्वारा शासन किया जाता है।’
(“Democracy is a government of the people, by the people and for the people.”)
-Abraham Lincoln.
21). गैर-लोकतांत्रिक शासन क्या है ?
उत्तर-कुछ सरकारें ऐसी होती हैं जो लोगों द्वारा निर्वाचित न होकर अन्य माध्यमों जैसे तख्तापलट, पारिवारिक परम्परा आदि से स्थापित होती हैं ऐसी सरकारों के अधिकारी अपने हित में शासन करते हैं। ऐसी शासन-व्यवस्था को गैर-लोकतांत्रिक शासन कहा जाता है। जैसे6 अक्टूबर 1999 ई. से लगभग.दिसम्बर 2007 ई. तक पाकिस्तान का
शासन सैनिक तख्तापलट के कारण जनरल मुशर्रफ के हाथ में रहा । .
उत्तर-
प्रत्यक्ष लोकतंत्र- प्रत्यक्ष लोकतंत्र शासन व्यवस्था का वह रूप है जिसमें जनता प्रत्यक्ष रूप से शासन संचालन में भाग लेती है, एवं कानून का निर्माण भी स्वयं करती है। प्राचीन काल में भारत में लिच्छवी, विदेह आदि जनपदों में प्रत्यक्ष लोकतंत्र था। आज स्विट्जरलैंड में यह शासन प्रणाली वर्तमान है।
अप्रत्यक्ष लोकतंत्र-अप्रत्यक्ष लोकतंत्र शासन-व्यवस्था का वह रूप है जहाँ लोग अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं और चुने हुए प्रतिनिधि – के द्वारा शासन में स्वयं भाग लेते हैं । भारत, अमेरिका, वर्तमान पाकिस्तान में इस प्रकार का लोकतंत्र कायम हैं।
23). लोकतांत्रिक और गैर-लोकतांत्रिक सरकार का एक-एक लक्षण लिखें।
उत्तर-
लोकतांत्रिक सरकार-लोकतंत्र में लोग अपने-अपने वोट के माध्यम से अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। ये चुने हुए प्रतिनिधि ही शासन का संचालन करते हैं, सरकार के लिए फैसले लेते हैं और कानूनों का निर्माण करते हैं।
गैर-लोकतांत्रिक सरकार-वैसी सरकारें जो लोगों द्वारा निर्वाचित न । होकर अन्य माध्यमों जैसे तख्तापलट, पारिवारिक परम्परा आदि से स्थापित होती हैं के अधिकारी अपने हित में शासन करते हैं। ऐसी शासन-व्यवस्था को गैर-लोकतांत्रिक शासन कहा जाता है। जैसेम्यांमार में अभी भी सैनिक शासन है जो कि गैर-लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है।
24). लोकतंत्र के विस्तार के विभिन्न चरणों का वर्णन करें।
उत्तर-
भारत में ईसा पूर्व 6ठी शताब्दी में बुद्धकाल में गंगाघाटी के कई गणराज्यों में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के प्रमाण मिले हैं । जैसेकपिलवस्तु, वैशाली में लिच्छवी, मिथिला, विदेह आदि ।
परन्त आधनिक लोकतंत्र की कहानी कम-से-कम दो सदी पहले शुरू हुई। 1779 ई. के जन विद्रोह ने फ्रांस में टिकाऊ लोकतंत्र की स्थापना नहीं की थी। 19वीं सदी तक फ्रांस में बार-बार लोकतंत्र को उखाड़ फेंका गया और पुनः स्थापित किया गया। लेकिन फ्रांसीसी क्रान्ति ने पूरे यूरोप में जगह-जगह पर लोकतंत्र के लिए संघर्षों की प्रेरणा दी।
ब्रिटेन में लोकतंत्र के तरफ कदम की शुरूआत फ्रांसीसी क्रान्ति से काफी पहले हो चुकी थी। लेकिन यहाँ प्रगति की रफ्तार काफी कम थी। 18वीं-19वीं सदी में हुए राजनैतिक घटनाक्रमों ने राजशाही और सामंत वर्ग की शक्ति में कमी कर दी । फ्रांसीसी क्रान्ति के आस-पास ही उत्तर अमेरिका में स्थित ब्रिटिश उपनिवेशों ने 1776 ई. में खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया। अगले कुछ ही वर्षों में इन उपनिवेशों ने साथ मिलकर संयुक्त राज्य अमेरिका का गठन किया। अमेरिका में 1789 ई. में एक लोकतांत्रिक संविधान लागू किया गया जो आजतक चला आ रहा है। 19वीं सदी में लोकतंत्र के लिए होनेवाले संघर्ष अक्सर राजनैतिक समानता, आजादी और न्याय जैसे मूल्यों को लेकर ही होते थे। तब एक मुख्य माँग हुआ करती थी कि सभी वयस्क नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त हो।